पेट्रोल के बढ़े हुए दामों पर बोले कुमार विश्वास-'मीडिया फूफाओं का योगदान कभी न भूलना बेटा'
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने जहां आम लोगों के लिए सिर में दर्द पैदा कर दिया है तो वहीं विरोधी दल इस मुद्दे पर सरकार को घेरने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जबकि इस मसले पर एक बार फिर से कवि कुमार विश्वास ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया है -'प्रिय पेट्रोल ! दो दिन की सड़क-यात्रा के दौरान तुम्हारी राष्ट्रीय प्रगति का पता चला, योग्य अभिभावक हों तो तुम जैसे बालक एक्ट ऑफ गॉड हो ही जाते हैं! तुम्हारी बेशर्म बढ़ोतरी को न्यायसंगत ठहराते अपने मीडिया फूफाओं का योगदान कभी न भूलना बेटा।'
Recommended Video

'ईश्वरीय कृपा अर्थात ऐक्ट ऑफ गॉड'
मालूम हो कि इससे पहले भी कवि कुमार विश्वास ने वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर पर तंज कसा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि तेल के बढ़े दामों का सरकार से क्या लेना-देना। विश्वास ने ट्विटर पर वित्तमंत्री के बयान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, 'ईश्वरीय कृपा अर्थात ऐक्ट ऑफ गॉड।' कवि कुमार विश्वास का ये ट्वीट उस वक्त भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।
यहां देखें: कवि कुमार विश्वास का Tweet

दिल्ली में पेट्रोल 90 के पार हुआ
आपको बता दें कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 25 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद पेट्रोल का दाम 90.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि वहीं डीजल 35 पैसे बढ़कर 81.32 रुपये प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97.34 रुपये प्रति लीटर है और डीजल का दाम 88.44 रु प्रति लीटर है। जबकि भोपाल में एक्सपी पेट्रोल 101.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कही ये बात
गौरतलब है कि तेल के बढ़ते हुए दामों पर पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी सफाई पेश की थी।केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ईंधन की कीमत बढ़ने के पीछे दो मुख्य कारण हैं। पहला कारण है अंतर्राष्ट्रीय बाजार ने ईंधन का उत्पादन कम कर दिया है और दूसरा है अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए विनिर्माण देश कम ईंधन का उत्पादन कर रहे हैं।
हमें उम्मीद है कि बदलाव होगा: प्रधान
इससे उपभोक्ता देश त्रस्त हैं। वहीं उन्होंने कहा कि हम लगातार सऊदी अरब ने तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और रूस समेत सहयोगी देशों (ओपेक प्लस) से आग्रह करते रहे हैं कि ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें उम्मीद है कि बदलाव होगा।
-
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Petrol Diesel Price: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 400 रुपये लीटर के पार, भारत में आज कितना है रेट? -
Oil Price Surge: पेट्रोल की कीमतों पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का दावा, 'चुनाव के बाद महंगा होगा तेल' -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव?












Click it and Unblock the Notifications