PNB Scam: नीरव मोदी का सीबीआई को जवाब, मेरे पास तुम्हारी जांच के लिए समय नहीं

PNB Scam: नीरव मोदी ने सीबीआई को दिया जवाब, मेरे पास तुम्हारे लिए समय नहीं

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक से 12 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाला मामले में फरार आरोपी नीरव मोदी ने सीबीआई को जांच में किसी तरह के सहयोग से साफ इंकार कर दिया है। सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि नीरव मोदी से ईमेल के जरिए संपर्क किया गया था और जांच में सहयोग करने को कहा था। नीरव मोदी ने सीबीआई को साफ तौर पर कह दिया कि वो कोई मदद नहीं कर सकता है। उसने कहा कि उसके विदेश बहुत से बिजनेस हैं और उन्हें इस पर ध्यान देना है इसलिए वो जांच एजेंसी की कोई मदद नहीं कर सकते।

PNB Scam: Nirav Modi refuses to join CBI investigation

सीबीआई ने मोदी को ईमेल कर जांच में सहयोग करने, वो जिस भी देश में हैं, वहां के भारतीय दूतावास से सपंर्क करने को कहा था और कहा था कि उनकी वापसी के लिए इंतजाम भी किए जाएंगे। मोदी ने सीबीआई की किसी भी बात को मानने से इंकार कर दिया।

नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड करने के आरोप हैं। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। पीएनबी ने बाद में फ्रॉड की रकम 11,500 करोड़ से बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो जाने की बात कही है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+