#PNBScam में बड़ी कार्रवाई, आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट की वैधता 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड

Recommended Video

    PNB Fraud: Nirav Modi, Mehul Choksi का passports India ने किया suspend | वनइंडिया हिन्दी

    नई दिल्ली। 11,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के खिलाफ सरकार ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट की वैधता 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड की गई है।

    प्रवर्तन निदेशालय की सिफारिश पर कार्रवाई

    प्रवर्तन निदेशालय की सिफारिश पर कार्रवाई

    पीएनबी घोटाले में आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ लगातार जांच एजेंसियां अपना शिकंजा कसती जा रही हैं। इसी कड़ी में विदेश मंत्रालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट की वैधता 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय के निर्देश पर विदेश मंत्रालय ने ये कार्रवाई की है। वहीं नीरव मोदी के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिमिनल पुलिस ऑर्गेनाइजेशन को सक्रिय कर दिया गया है ताकि जल्द से जल्द नीरव मोदी को गिरफ्त में लिया जा सके।

    MEA ने की कार्रवाई

    MEA ने की कार्रवाई

    सीबीआई ने ने नीरव मोदी, उसके भाई निशाल, पत्नी अमी और बिजनेस पार्टनर मेहुल चिनुभाई चोकसी के साथ ही उसकी तमाम कंपनियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, यह मामला गत वर्ष पीएनबी के कथित तौर पर 280.70 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के चलते दर्ज किया गया था। साथ ही सीबीआई को बुधवार को इनके खिलाफ एक बार फिर से दो ताजा मामले दिए गए हैं, जिसमें आरोप लगाया गया है कि नीरव मोदी ने पंजाब नेशनल बैंक के साथ 11400 करोड़ रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।

    जांच एजेंसियां लगातार कस रहीं शिकंजा

    जांच एजेंसियां लगातार कस रहीं शिकंजा

    नीरव मोदी के अलावा उसकी मां, भाई निशाल, पत्नी अमी और पार्टनर मेहुल चिनुभाई चौकसी के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही सभी पार्टनर डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट और स्टेलर डायमंड के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है। घोटाला सामने आने के बाद से ही लगातार सीबीआई और ईडी नीरव मोदी के तमाम ठिकानों पर छापेमारी कर रही है और अभी तक उसकी कुल 5500 करोड़ रुपए की ज्वेलरी और गोल्ड को जब्त कर चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+