PNB Scam: विदेश मंत्रालय ने कहा, हमें नहीं पता कहां है नीरव मोदी

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले में आरोपी नीरव मोदी की जानकारी होने से विदेश मंत्रालय ने इंकार किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया है कि नीरव मोदी विदेश मंत्रालय के किसी अधिकारी के किसी तरह के संपर्क में नहीं है और मंत्रालय को नहीं पता कि वो इस वक्त किस देश में है। रवीश ने कहा कि उनका पासपोर्ट सस्पेंड किया जा चुका है, ऐसे में अब वो कहीं नहीं जा सकते, जिस देश में है, उसी में रहेंगे। नीरव मोदी और दूसरे आरोपियों के विदेश भाग जाने की खबरें हैं।

PNB Scam: mea says not aware about Nirav Modi location

विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट सस्पेंड कर दिया है। प्रवर्तन निदेशालय की ओर से नीरव मोदी और मेहुल चौकसी का पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश की गई थी, जिसके बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए दोनों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए हैं। नीरव मोदी और मेहुल चौकसी के पासपोर्ट की वैधता 4 हफ्ते के लिए सस्पेंड की गई है।

बताया जा रहा है कि नीरव मोदी और दूसरे आरोपी जनवरी में ही भारत छोड़ फरार हो चुके हैं। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वो प्राथमिकी दर्ज होने से पहले ही देश छोड़कर भाग गए। नीरव मोदी ने 1 जनवरी को देश छोड़ दिया। सीबीआई से 29 जनवरी 2018 को पीएनबी ने शिकायत की। सीबीआई ने 31 जनवरी को मामला दर्ज किया। बताया गया कि नीरव मोदी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है। नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी, जो अमेरिकी नागरिक हैं, वो 6 जनवरी 2018 को भारत छोड़कर चली गईं। वहीं मेहुल चौकसी ने 4 जनवरी 2018 को देश छोड़ दिया। नीरव मोदी के भाई निशल मोदी, जो एक बेल्जियम नागरिक हैं, उन्होंने 1 जनवरी 2018 को भारत छोड़ दिया था।

पीएनबी में 11,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामने आने के बाद ईडी ने अरबपति हीरा कारोबारी नीरव मोदी और अन्य लोगों के खिलाफ 280 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। ईडी ने सीबीआई की एफआईआर के आधार पर यह केस दर्ज किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+