PNB Scam: मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रान्च के चीफ इंटरनल ऑडिटर 13 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में

PNB Scam: मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रान्च के चीफ इंटरनल ऑडिटर 13 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में

मुंबई। पंजाब नेशनल बैंक में हुए 12 हजार करोड़ से ज्यादा के फ्रॉड मामले में पीएनबी मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रान्च के चीफ इंटरनल ऑडिटर एमके शर्मा को 13 मार्च तक के लिए सीबीआई कस्टडी में भेज दिया गया है। एमके शर्मा को सीबीआई की स्पेशल अदालत ने गुरुवार को 13 मार्च तक के लिए कस्टडी में भेजा है। वहीं सीबीआई ने बुधवार रात को मुंबई के वडाला स्थित एक चोल से केस के जुड़े कागजात बरामद किए हैं। वहीं पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के खिलाफ अलग-अलग लुकआउट नोटिस जारी किए गए हैं।

PNB Scam: मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रान्च के चीफ इंटरनल ऑडिटर 13 मार्च तक सीबीआई कस्टडी में

पीएनबी घोटाले में ईडी ने मेहुल चोकसी की 41 अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 1217 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित 15 फ्लैट और 17 ऑफिस, कोलकाता स्थित शॉपिंग मॉल और अलीबाग में चार एकड़ जमीन पर बना फार्महाउस शामिल हैं।

नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड करने के आरोप हैं। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। पीएनबी ने बाद में फ्रॉड की रकम 11,500 करोड़ से बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो जाने की बात कही है। सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

एक दिन पहले सीबीआई के अधिकारियों ने बताया है कि नीरव मोदी से ईमेल के जरिए संपर्क किया गया था और जांच में सहयोग करने को कहा था। नीरव मोदी ने सीबीआई को साफ तौर पर कह दिया कि वो कोई मदद नहीं कर सकता है। उसने कहा कि उसके विदेश बहुत से बिजनेस हैं और उन्हें इस पर ध्यान देना है इसलिए वो जांच एजेंसी की कोई मदद नहीं कर सकते।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+