पीएनबी घोटाला: पूर्व चीफ ऑडिटर को 12 दिन की CBI रिमांड पर भेजा
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में हुए घोटाले के मामले में आज मुंबई की एक अदालत ने बैंक के पूर्व चीफ इंटरनल ऑडिटर (रिटायर्ड), विष्णुव्रता मिश्रा को 12 दिनों की सीबीआई रिमांड पर भेजा है। विष्णुव्रता मिश्रा 14 मार्च तक सीबीआई रिमांड पर रहेंगे। विष्णुव्रता मिश्रा को सीबीआई ने गुरुवार को हुई छापेमारी के दौरान किया था।

घोटाले में आडिट पर भी उठे सवाल
दरअसल, नीरव मोदी पीएनबी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बीते 7 सालों से धोखाधड़ी कर रहा था। लेकिन इसके बावजूद भी वो 7 सालों के दौरान एक बार भी बैंक की इंटरनल ऑडिट टीम ने उन कागजातों पर सवाल उठाये। विष्णुव्रता मिश्रा 2001 से 2015 तक पीएनबी के चीफ इंटरनल ऑडिटर थे। ऐसे में सीबीआई ने उन्हें पूछताछ के लिए गुरिवार को गिरफ्तार किया था।

ये है पूरा घोटाला
बता दें कि नीरव मोदी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 1.77 बिलियन डॉलर (करीब 11,500 करोड़) के फ्रॉड करने के आरोप हैं। ये घोटाला बैंक की मुंबई स्थित एक ब्रान्च में हुआ है। पीएनबी ने बाद में फ्रॉड की रकम 11,500 करोड़ से बढ़कर 12,717 करोड़ रुपए हो जाने की बात कही है।

1217 करोड़ की संपत्ति जब्त
सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है। पीएनबी घोटाले में ईडी ने मेहुल चोकसी की 41 अचल संपत्तियों को जब्त किया है। इन संपत्तियों की कीमत करीब 1217 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जब्त की गई संपत्तियों में मुंबई स्थित 15 फ्लैट और 17 ऑफिस, कोलकाता स्थित शॉपिंग मॉल और अलीबाग में चार एकड़ जमीन पर बना फार्महाउस शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications