PNB ने कहा- नीरव मोदी मामले में ऋण निपटाने के लिए पर्याप्त है संपत्ति

Recommended Video

    PNB Scam: Nirav Modi से इस तरीके से Loan वसूलेगी Bank | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक के 11,500 करोड़ रुपये घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ पिछले तीन दिन से ईडी और सीबीआई की छापे मारी चल रही है। इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से खबर यह है कि पीएनबी ने स्पष्ट कर कहा है कि कानून के मुताबिक नीरव मोदी मामले में देनदारियों निपटानें के लिए उनके पास पर्याप्त संपत्ति है। वहीं, दूसरी और सीबीआई नीरव मोदी के ठिकानों पर छापेमारी तो कर रही है, लेकिन गिरफ्तारियां भी जारी है। अब तक इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

    PNB: नीरव मामले में देनदारियों निपटाने के लिए पर्याप्त पैसा

    एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि ईडी के अधिकारियों ने मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, ठाणे, कोलकाता, दिल्ली, लखनऊ, बेंगलुरु और सूरत सहित विभिन्न शहरों में 34 अन्य स्थानों के अलावा, दक्षिण मुंबई के वरली में मोदी के समुद्र महल बंगले पर छापा मारा है। अब तक 5,694 करोड़ रुपये के हीरे, सोने के गहने और अन्य कीमती पत्थरों को जब्त कर लिया गया है।

    सूत्रों का कहना है कि अधिकारी मोदी के व्यक्तिगत और आधिकारिक सभी दस्तावेजों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि दोनों को इस हफ्ते बाद जांच में सहायता करने के लिए बुलाया गया था, ईडी अधिकारियों ने कहा कि अभी तक नोटिस का कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि इस ईडी ने नीरव मोदी को 23 फरवरी से पहले-पहले भारत आने के लिए कहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+