PNB स्‍कैम: विपुल अंबानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

नई दिल्‍ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में 11 हजार 500 करोड़ रुपए के घोटाले के मामले में सोमवार को सीबीआई ने बैंक के जनरल मैनेजर (ट्रेजरी) एसके चंद से पूछताछ की। वहीं दूसरी तरफ फायरस्‍टार के अध्‍यक्ष विपुल अंबानी सहित 6 आरोपियों को सीबीआई के स्‍पेशल कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने 19 मार्च तक के लिए न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। विपुल अंबानी रिलायंस ग्रुप के प्रमुख मुकेश अंबानी का चचेरा भाई है। बता दें कि बैंक फ्रॉड में हीरा कारोबारी नीरव मोदी और गीतांजलि जेम्स के मालिक मेहुल चौकसी मुख्य आरोपी हैं। दोनों देश छोड़ कर भाग चुके हैं।

PNB स्‍कैम: विपुल अंबानी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आपको बता दें कि सीबीआई ने 20 फरवरी को फायरस्टार के प्रेसिडेंट (फाइनेंस) विपुल अंबानी, सीनियर एग्जीक्यूटिव अर्जुन पाटिल, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव कविता मनकिकर, नक्षत्र के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर कपिल खंडेलवाल, मैनेजर नितेन शाही, जनरल मैनेजर राजेश जिंदल को गिरफ्तार किया था। 21 फरवरी को विपुल अंबानी समेत अन्य आरोपियों को मुंबई में स्पेशल सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। यहां से इन्हें 5 मार्च तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया था।

क्‍या है पीएनबी घोटाला

पीएनबी ने पिछले दिनों सेबी और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को 11,500 करोड़ रुपए के घोटाले के जानकारी दी। घोटाला मुंबई की ब्रेडी हाउस ब्रांच में हुआ। 2011 से 2018 के बीच हजारों करोड़ की रकम 297 फर्जी लेटर ऑफ अंडरटेकिंग (LoUs) के जरिए विदेशी अकाउंट्स में ट्रांसफर की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+