PNB घोटाले का आरोपी नीरव मोदी ने ब्रिटेन में नहीं मांगी राजनीतिक शरण- सूत्र
नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से करोड़ों रुपये का घपला करके फरार हुए नीरव मोदी ने ब्रिटेन में कोई राजनीतिक शरण नहीं मांगी है। सूत्रों से कई बार नीरव मोदी का ब्रिटेन में होने को लेकर पता चला है। हालांकि, ब्रिटेन सरकार ने इसके बारे कोई जानकारी दी है। यह खबर तब आई है, जब पंजाब नेशनल बैंक घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।

घोटाले के आरोप में नीरव के भाई निषाल मोदी और उनकी कंपनी के कार्यकारी सुभाष पराब के खिलाफ भी टरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इंटरपोल से नीरव मोदी के खिलाफ नोटिस जारी करने के लिए अनुरोध किया था, जिसे मनी लॉन्डरिंग मामले में भारत में लाना चाहते थे।
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि भारत ने देशों के समूह से निरव मोदी की एंट्री पर रोक लगाने के लिए अनुरोध किया था। मंत्रालय ने निरव हर मूवमेंट का पता लगाने और प्रतिबंधित करने के लिए फ्रांस, ब्रिटेन और बेल्जियम समेत कुछ यूरोपीय देशों से भी सहायता मांगी है।












Click it and Unblock the Notifications