मोदी के आते ही फेसबुक पर PMO का शानदार आगाज, चार दिनों में 11 लाख 'लाइक'

मोदी हमेशा से तकनीक के बेहतर इस्तेमाल करते रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भी वह सोशल मीडिया का बहुत बेहतर तरीके से इस्तेमाल करते दिखें। फेसबुक अकाउंट में पीएमओ ने नए प्रधानमंत्री को बधाई देने वाले विशिष्ट आगंतुकों सहित कई तस्वीरें पोस्ट की हैं।
पेज पर तस्वीरों के अलावा विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री का संदेश भी है। इस पर हजारों लाइक के साथ सैकड़ों टिप्पणियां और सुझाव हैं। पीएमओ ने ट्विटर ने लोगों के साथ ये जानकारी शेयर की कि प्रधानमंत्री कार्यालय का आधिकारिक फेसबुक पेज शुरू होने के चार दिनों के अंदर ही दस लाख लाइक्स का आंकड़ा पार कर गया। आपको ये भी बता दे कि पीएमओ के ट्विटर अकाउंट के भी लगभग 14 लाख फोलोवर्स हैं।
इसके अलावा नरेंद्र मोदी की अपनी भी वेबसाइट है। अपने वेबसाइट के जरिए भी मोदी अपने विचार, कार्यक्रमों और कार्यकलापों की जानकारी देते हैं और लोगों के सुझाव आमंत्रित करते हैं। मोदी की वेबसाइट कई भाषाओं में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में ट्विटर पर सबसे ज्यादा सक्रिय रहने वाले राजनीतिज्ञ हैं। औसतन वह दिन में 8-10 ट्वीट करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications