पीएमओ का पीएम मोदी की सुरक्षा पर खर्च का ब्योरा देने से इंकार, आरटीआई में पूछा गया था
पीएमओ का पीएम मोदी की सुरक्षा पर खर्च का ब्यौरा देने से इंकार, आरटीआई मे पूछा गया था
नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा पर खर्च का ब्योरा देने से पीएमओ ने इनकार कर दिया है। लखनऊ की आरटीआई कार्यकर्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने आरटीआई दाखिल कर जानना चाहा था कि पीएम की सुरक्षा पर देश के खजाने से कितनी रकम खर्च होती है। इस आरटीआई में पीएम मोदी की सुरक्षा में लगे कर्मियों और वाहनों के संबंध में भी जानकारी मांगी गई थी। साथ ही वाहनों के ईंधन और रखरखाव पर होने वाले खर्च का ब्योरा भी नूतन ने आरटीआई में मांगा था।

पीएमओ के अंडर सेक्रटरी (आरटीआई) प्रवीण कुमार ने इस पर कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा तथा सरकारी वाहन के मामले स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) से संबंधित हैं, जो आरटीआई ऐक्ट की धारा 24 के तहत आरटीआई से बाहर हैं, ऐसे में वो इसकी जानकारी नहीं दे सकते।
नूतन ने राष्ट्रवति पर खर्च को लेकर राष्ट्रपति सचिवालय से भी सूचना मांगी थी। राष्ट्रपति भवन ने सुरक्षा कारणों के आधार पर राष्ट्रपति के साथ लगे सुरक्षाकर्मियों की कुल संख्या तथा उन सुरक्षाकर्मियों के मूवमेंट के लिए लगाई गई गाड़ियों की संख्या बताने से मना कर दिया। राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से बताया गया कि पिछले चार साल में राष्ट्रपति के साथ लगे सुरक्षाकर्मियों की सैलरी पर 155.4 करोड़ रुपए तथा सुरक्षाकर्मियों के मूवमेंट के लिए लगी गाड़ियों के रखरखाव में 64.9 लाख रुपए खर्च हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications