पीएमसी बैंक घोटाला: ED ने संजय राउत की पत्नी को जारी किया नया समन, 5 जनवरी को पेश होने का निर्देश
मुंबई। PMC Bank scam case. शिवसेना (Shiv sena) नेता संजय राउत (sanjay raut) की पत्नी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने वर्षा राउत को नया समन जारी किया है। ईडी ने उन्हें 5 जनवरी को पेश होने का निर्देश दिए हैं। इससे पहले पूछताछ के लिए ईडी के सामने पेश होने के लिए वर्षा राउत ने 5 जनवरी तक का समय मांगा था। महाराष्ट्र में हुए पीएमसी बैंक घोटाला मामले में ईडी की ओर से जांच की जा रही है। इस मामले में वर्षा राउत को ईडी ने समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बीते वर्ष विधानसभा चुनाव के दौरान ही पंजाब एंड महाराष्ट्र को-आपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) में हुई धोखाधड़ी को लेकर पीएमएलए के तहत केस दर्ज किया था। एचडीआईएल के वाधवा बंधु को पीएमसी बैंक घोटाले में गिरफ्तार किया गया था। वाधवा परिवार ने बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लिया था। प्रवीन राउत वाधवा बंधुओं के करीबी माने जाते हैं और प्रवीन राउत संजय राउत के भी करीबी दोस्तों में से एक हैं।
संजय राउत के दोस्त प्रवीन राउत की पत्नी माधुरी के अकाउंट से करीब 55 लाख रुपये संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। जिसे लेकर अब ईडी ने बर्षा राउत को समन भेजा है। ईडी अब तक बर्षा राउत तीन समन भेजे जा चुकी है। दो बार स्वास्थ्य कारणों की वजह से वर्षा जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुई थी। वहीं संजय राउत ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली सरकार को अस्थिर करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा था।
संजय राउत ने कहा कि बीजेपी नेताओं के पास कांग्रेस और राकांपा के 22 विधायकों की सूची है जिनके बारे में दावा था कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में वे इस्तीफा दे देंगे। बीजेपी के कुछ नेता पिछले एक साल से मुझसे संपर्क कर कह रहे हैं कि उन्होंने महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए सारे इंतजाम कर लिए हैं। सरकार का समर्थन नहीं करने के लिए वे मुझपर दबाव बना रहे हैं और धमका रहे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications