पीएम मोदी बनेंगे लेखक, युवाओं के लिए लिखेंगे किताब

किताब को लिखने का आइडिया पीएम की तरफ से आया है।'मन की बात' कार्यक्रम को मिल रहे अच्छे रेस्पॉन्स के बाद पीएम मोदी ने उन सभी विचारों को एक किताब के जरिए सबके सामने रखने का मन बनाया है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब लेखक बनने जा रहे हैं। हमेशा प्रयोग करते रहने वाले नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के लिए एक किताब लिखने वाले है। पीएम मोदी की किताब 2019 तक बाजार में आ जाएगी।

पीएम मोदी बनेंगे लेखक, युवाओं के लिए लिखेंगे किताब

नरेंद्र मोदी की किताब पूरी तरह से युवाओं पर फोकस करेगी। उस किताब में पीएम छात्रों को चरित्र निर्माण, एग्जाम की टेंशन से मुक्ति, सेल्फ कॉन्फिडेंस जैसे तमाम जरुरी मुद्दों पर बात करेंगे। खास तौर पर 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए किताब में काफी कुछ होगा। पीएम को उम्मीद है कि इस किताब के जरिए वह छात्रों के दोस्त बन जाएंगे और एग्जाम की तैयारियों में उनकी मदद भी कर सकेंगे। किताब का मुख्य बिंदु होगा 'ज्ञान को अंकों से ज्यादा प्राथमिकता देना क्यों जरूरी है'।

किताब को लिखने का आइडिया पीएम की तरफ से आया है।'मन की बात' कार्यक्रम को मिल रहे अच्छे रेस्पॉन्स के बाद पीएम मोदी ने उन सभी विचारों को एक किताब के जरिए सबके सामने रखने का मन बनाया है, जो सीधे-सीधे देश के युवा से जुड़े हैं। किताब के प्रकाशक की मानें तो पीएम मोदी ने कहा, 'मैंने ऐसे मुद्दे पर लिखने का फैसला लिया है। जो मेरे मन के बेहद करीब है। जो युवाओं को वर्तमान के प्रति जिम्मेदार बनाए और उनके भविष्य को उज्जवल बनाए'।

ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन नाम का एनजीओ इस किताब में टैक्नॉलजी और नॉलेज पार्टनर है। पेंग्विन इंडिया के सीईओ गौरव श्रीनागेश ने कहा, 'देश के युवाओं के नाम पीएम मोदी के विचारों को छापना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। इन विचारों के साथ ही पीएम मोदी ने देश को पहले दर्जे में लाकर खड़ा कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+