PM Vishwakarma Yojana: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का किसे मिलेगा लाभ, जानिए कैसे करें आवेदन
PM Vishwakarma Yojana: विश्वकर्मा जयंती पर पीएम मोदी ने देश कारीगरों को बड़ी सौगात दी है। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत देश के 30 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। स्कीम का लाभ लेने के लिए विश्वकर्मा समुदाय के लोगों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन कराया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने पूरी प्रक्रिया तय की है।
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिल्पकारों, कारीगरों और गरीब व वंचित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा है। ये स्कीम (PM Vishwakarma Yojana Registration) इस वर्ग के कारीगरों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए है।

बता दें इस योजना का जिक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले के प्राचीर से भी किया था। स्कीम के जरिए विश्वकर्मा समुदाय के 140 जातियों को लाभ मिलने जा रहा है।
इसके लिए पीएम विश्वकर्मा पोर्टल पर कारीगरों का बायोमेट्रिक पंजीकरण करवाया जाएगा। इसके बाद पंजीकृत कारीगरों को संबंधित क्षेत्र में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद कारीगरों को प्रमाणपत्र के साथ औजार खरीदने के लिए 15000 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 5 फीसदी के ब्याज पर पहले 1 लाख रुपये मिलेगा, फिर दूसरी किस्त में दो लाख रुपये का लोन दिया जाएगा।
किन्हें मिलेगा फायदा
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत कुम्हार, नाई, सुनार, नव निर्माता, अस्त्रकार, लोहार, राजमिस्त्री, धोबी, माली, ताला बनाने वाले, दर्जी, पारंपरिक खिलौना बनाने वाले, बुनकर, मछवारे यानी मछली का जाल डालने वाले, केवट यानी नाव बनाने वाले, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, मोची, टूलकिट बनाने वालों को लाभ मिलेगा।
पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- लाभार्थी विश्वकर्मा समुदाय से संबंधित होना चाहिए।
- आवेदकी की उम्र 18 वर्ष से अधिक और 50 साल से कम होनी चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित कौशल प्रमाण पत्रहोना चाहिए।
- आवेदन की जाति विश्वकर्मा समुदाय के 140 जातियों में से ही होनी चाहिए।
- सरकारी सेवा में कार्यरत लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
कैसे करें अप्लाई
- सबसे पहले पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद फॉर्म को पूरा भरें।
- मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर दें।
- आपका फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
ये दस्तावेज अनिवार्य
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- बैंक के पासबुक के फ्रंट पेज की फोटोकॉपी
- हस्ताक्षर
- ईमेल आई डी
- मोबाइल नंबर
इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना का रजिस्ट्रेशन फॉर्म निशुल्क है। ऐसे में किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications