Mann Ki Baat में पीएम मोदी ने किया 'चंद्रयान-3' का जिक्र, बोले- 'संकल्पों के सूरज चांद पर भी उगते हैं'
Pm talks about Chandrayaan 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में चंद्रयान 3 मिशन का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि चंद्रयान को चंद्रमा पर पहुंचे तीन दिन से भी ज्यादा का समय हो गया है। चंद्रयान की सफलता पर बात करते हुए पीएम ने आगे कहा कि इसकी जितनी चर्चा की जाए उतनी ही कम है। फिर पीएम ने कहा कि संकल्पों के सूरज चांद पर भी उगते हैं।
प्रधानमंत्री में अपने कार्यक्रम में कहा कि मेरे परिवारजन, 23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के सूरज चांद पर भी उगते हैं। इसके बाद पीएम ने चंद्रयान 3 की सफलता पर एक कविता भी पढ़ी।

पीएम ने कहा-
आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
रोशनी का संकल्प ले
अभी तो सूरज उगा है
दृढ़ निश्चय के साथ चलकर
हर मुश्किल को पार कर
घोर अंधेरे को मिटाने
अभी तो सूरज उगा है
आसमान में सिर उठाकर
घने बादलों को चीरकर
अभी तो सूरज उगा है
बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मिशन चंद्रयान को नारीशक्ति का जीवंत उदाहरण भी बताया। पीएम ने कहा कि इस पूरे मिशन में अनेकों महिला वैज्ञानिक और इंजीनियर्स सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications