PM Surya Ghar Scheme: पीएम सूर्य बिजली फ्री स्‍कीम के तहत कैसे मिलेगी सब्सिडी? जानें सबकुछ

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (Muft Bijli Yojana) शुरू की है। केंद्र सरकार की ये फ्री बिजली योजना है। आम लोगों को हर महीने 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने के उद्देश्‍य से ये योजना शुरू की गई है। इसके तहत सरकार रूफटॉप सोलर सिस्‍टम (Sunroof Solar System) लगाने के लिए सब्सिडी दे रही है। आइए जानते हैं क्‍या है ये योजना और कैसे सब्सिडी के लिए अप्‍लाई करना होगा?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए भारतीय नागरकिता, सौर पैनल के लिए उपयुक्‍त छत, वैध बिजली कनेक्‍शन वाले लोग इसके लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। बशर्ते उनके पास सौर पैनल के लिए कोई पूर्व सब्सिडी नहीं हो। इच्‍छुक लोग इस योजना से संबंधित सरकार की वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन कर सकते हैं और अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर सिस्‍टम लगवाने के लिए अपने पसंदीदा मेनिफेक्‍चर और सप्‍लायर को चुन सकते हैं।

योजना से क्‍या होगा लाभ?
सरकार सब्सिडी के रूप में सोलर पैनल की लागत का 40 प्रतिशत तक कवर करती है, और इससे परिवारों को मासिक 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल सकती है। 15 फरवरी को पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई इस योजना का लक्ष्‍य भारत में एक करोड़ परिवारों की मदद करना है, जिससे सरकार की भी सलाना 75 हजार करोड़ की बचत होगी।

कितनी मिल रही सब्सिडी?
मुफ्त सूर्य घर फ्री बिजली योजना के तहत सरकार परिवारों को 1-किलोवाट रूफटॉप सिस्‍टम लगाने के लिए 30 हजार रुपये की सब्सिडी दे रही है। ऐसे ही 2 किलोवाट सिस्‍टम लगाने के लिए 60 हजार रुपये की सब्सिडी और 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर सिस्‍टम लगाने के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी योजना के तहत दी जा रही है।

क्‍यों चुनें पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना?
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए परिवार बिजली के लंबे-चौड़े बिलों पर बचत कर सकते हैं और अपने घर पर लगे सोलर पैनल से उत्‍पन्‍न अतिरिक्त बिजली डिस्कॉम को बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत तीन किलोवाट यूनिट के साथ हर महीने 300 यूनिट तक बिजली का उपयोग करने वाले परिवार के लिए लगभग 15,000 रुपये की वार्षिक बचत होने का दावा किया जा रहा है। बैंक लोन और ईएमआई की किस्‍ते जमा करने के बाद भी परिवार 1,265 रुपये मासिक या 15,000 रुपये सालाना बचा सकते हैं। हालांकि बिना ऋण वाले परिवारों के लिए बचत अधिक होती है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए क्‍या लोन मिलता है?

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत परिवार ये सोलर पैनल लगाने के लिए बैंक से लोन ले सकते हैं। परिवार आवासीय सौर सिस्‍टम के लिए बिना कोई संपत्ति के कम ब्याज पर ऋण ले सकते है। तीन किलोवाट वाले सोलर पैनल तक के लिए बैंक से ऋण मिल रहा है।

भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित रेपो रेट से 0.5 प्रतिशत अधिक है। फिलहाल रेपो रेट 6.5 फीसदी है, इसलिए कस्‍टमर्स के लिए ब्याज दर सात फीसदी है। अगर रेपो रेट 5.5 फीसदी से नीचे चला जाता है तो उपभोक्ताओं के लिए ब्याज दर भी घटकर छह फीसदी रह जाएगी

योजना के लिए आवेदन करने की पात्रता

  • भारतीय नागरिकता जरूरी है।
  • परिवार के पास सौर्य पैनल लगाने के लिए उपयुक्‍त छत वाला घर होना चाहिए।
  • परिवार के पास सोलर पैनल के लिए पहले से कोई सब्सिडी नहीं होनी चाहिए।

योजना से लाभ

  • घर में मुफ्त बिजली।
  • सरकारी बिजली की खपत और लागत कर होगी।
  • कम कार्बन उत्सर्जन।
  • अतिरिक्त बिजली डिस्कॉम को बेचकर कर सकते हैं कमाई।

कैसे करें आवेदन?

  • आधिकारिक वेबसाइट pmsuryagarh.gov.in पर जाएं।
  • निर्देशानुसार अपना राज्य, बिजली कंपनी, उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल समेत अन्‍य विररण दर्ज करें।
  • इसके बाद उपभोक्‍ता नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके वेबसाइट पर लॉग इन करें।
  • स्‍क्रीन पर दिए गए फॉर्म में पूरा विवरण भरें।
  • इसके बाद फॉर्म समिट करके रूफटॉप सोलर के लिए आवेदन करें।
  • यदि आपके घर की छत पर सौर पैनल स्थापित करना संभव है तो अपनी बिजली कंपनी की मंजूरी की प्रतीक्षा करें।
  • एक बार स्वीकृत होने पर, किसी रजिस्‍टर्ड विक्रेता द्वारा पैनल स्थापित करवाएं।
  • पैनल स्‍थापित करवाने के बाद अपने सौर पैनलों का विवरण जमा करें और नेट मीटर के लिए आवेदन करें।
  • बिजली कंपनी आपके सेटअप का निरीक्षण करेगी और, यदि सब कुछ ठीक रहा, तो अप्रूव करने के बाद कंपनी आपको कमीशनिंग का प्रमाण पत्र देगी।
  • जब आप कमीशनिंग रिपोर्ट बिजली कंपनी के द्वारा प्रात्‍प कर लेंगे तो वेबसाइट के जरिए आप अपने बैंक खाते का डिटेल और एक कैंसिल चेक देंगे।
  • इसके बाद आपको 30 दिनों के अंदर आपकी सब्सिडी आपके बैंक खाते में मिल जाएगी।

कौन से दस्तावेज़ हैं जरूरी ?

  • पहचान प्रणाम पत्र
  • पता प्रमाणा पत्र
  • बिजली बिल
  • घर की छत का स्वामित्व प्रमाण पत्र
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+