'इन्हें सांप सूंघ जाता है', पीएम मोदी को आखिर किस मुद्दे पर यह कहना पड़ा

PM Speech in Rajya Sabha: देश का दुर्भाग्य है कि ऐसे संवेदनशील मामलों पर जब राजनीति होती है तो देशवासियों को विशेषकर महिलाओं को अकल्प पीड़ा होती है। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार पर महिलाओं का सेलेक्टिव रवैया चिंतापूर्ण है।

कुछ समय पहले मैंने बंगाल से आई कुछ महिलाओं की तस्वीर-वीडियो देखा। एक महिला को वहां सरेआम सड़क पर पीटा जा रहा है। वो बहन चीख रही है, लेकिन वहां खड़ा कोई मदद के लिए नहीं आ रहा, लोग वीडियो बना रहे हैं।

pm

संदेशखाली की तस्वीर रोंगटे खड़ी करने वाली

संदेशखाली में जो घटना हुई, उसकी तस्वीरें रोंगटे खड़े करती है। लेकिन बड़े-बड़े दिग्गजों को इससे कोई पीड़ा नहीं है। जो अपने आपको बहुत बड़ा प्रगतिशील नेता मानते हैं, वो भी चुप हैं, क्योंकि उनका संबंध किसी राजनीतिक दल या राज्य से है। जिस प्रकार से दिग्गज लोग भी ऐसी बातों को नजरअंदाज करते हैं, उससे देश को तो पीड़ा होती है, हमारी माता-बहनों को ज्यादा पीड़ा होती है।

इन्हें सांप सूंघ जाता है

जहां इनकी राजनीति के अनुकूल विषय ना हो, इन्हें सांप सूंघ जाता है, यह चिंताजनक है। भारत की जनता ने तीसरी बार पूर्ण बहुमत की सरकार चुनकर देश को स्थिरता और निरंतरता का आदेश तो दिया ही है, लेकिन चुनाव के नतीजों ने विश्व को आश्वस्त किया है। इस नतीजों के कारण भारत विश्वभर के निवेशकों के लिए एक बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र बनकर उभर रहा है।

खड़गे जी ने ली हार का ठीकरा

पीएम ने कहा मैं देख रहा था कि उत्साह-उमंग से भरे खड़गे जी भी नजर आ रहे थे। खड़गे जी ने उनकी पार्टी की बड़ी सेवा की है। जो ये पराजय का ठीकरा जिनपर फूटना चाहिए था, उन्हें उन्होंने बचा लिया और खुद दीवार बनकर खड़े हो गए। जब-जब ऐसी परिस्थिति आती है तो कांग्रेस में यह मार दलित-पिछड़े को यह मार झेलनी पड़ती है, ऐसा ही होता आ रहा है।

कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा

लोकसभा स्पीकर के चुनाव में भी इन लोगों ने एक दलित चेहरे को आगे किया, उन्हें मालूम था कि ये चुनाव हारेंगे फिर भी इन्होंने के सुरेश जी को आगे किया। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति चुनाव में भी इन लोगों ने ऐसा किया।

कांग्रेस की यह एससी-एसटी-ओबीसी विरोधी मानसिकता है। जिसके कारण ये पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद का ये अपमान करते रहे। इसी तरह से उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया और ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया जो कोई नहीं कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+