पीएम ने शेयर किया अटल बिहारी वाजपेयी का ये पुराना वीडियो, लिखा- आओ दीया जलाएं
नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ते जा रही है। देशभर में लॉकडाउन जारी है। इस बीच जनता कर्फ्यू के बाद एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की जनता से उनके 9 मिनट मांगे हैं। पीएम मोदी ने अपने वीडियो मैसेज के जरिए देशवासियों से रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे अपने घर की लाइटें बंद कर घर के दरवाजे, बालकनी, छतों, खिड़कियों पर आकर 9 मिनट के लिए दीए, कैंडल, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश जलाने की अपील की है।
Recommended Video

जनता से की गई इस अपील के बाद पीएम मोदी ने भाजपा के दिग्गज नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी का एक वीडियो अपने ट्वीटर पर आओ दीया जालाएं लिख कर शेयर किया। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर करते हुए इसमें उन्होंने लिखा है- 'आओ दीया जलाएं।' बता दें स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का ये वीडियो दीया जलाने को लेकर ही है।
पीएम मोदी द्वारा शेयर किया गया वीडियो वाजपेयी जी का पुराना वीडियो हैं जिसमें वो एक समारोह में स्वरचित कविता अपनी दमदार आवाज में सुना रहे हैं। इसमें उन्होंने कविता सुनाई है- 'आओ फिर से दीया जलाएं।' पीएम मोदी इस वीडियो के जरिए एक बार फिर लोगों को ये याद दिला रहे हैं कि रविवार की रात को 9 बजे दीया जलाना है। पीएम मोदी ने पूर्व पीएम की ये कविता को शेयर करते हुए देश की जनता से ये अपील की है कि कोरोना के खिलाफ लड़ी जा रही जंग में शामिल हो और दीया जलाएं।
पीएम ने कहीं है ये बात
पीएम मोदी ने पिछले दिनों सुबह 9 बजे एक वीडियो संदेश दिया। इसके जरिए उन्होंने देश की जनता से उनके नौ मिनट मांगे। जैसे पिछली बार 5 मिनट मांगे थे। इस बार पीएम मोदी ने कहा है कि कोरोना के अंधकार से लड़ने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक लोग अपने घरों की लाइट बंद रखेंगे और दीया या मोमबत्ती लेकर अपने दरवाजों या बालकनी में खड़े रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications