एक्ट्रेस से सांसद बनी इस दिग्गज अदाकारा को मोदी कैबिनेट में मिल सकती है जगह?
Modi cabinet ministers 2024: नरेंद्र मोदी रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार के चुनाव में भाजपा अकेले दम पर बहुमत की सरकार बनाने का आंकड़ा छू पाने में नाकामयाब रही, जिसके बाद भाजपा एडीए के अपने सहयोगी दलों के समर्थन के साथ सरकार बनाने जा रही है।
शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी की कैबिनेट मे शामिल होने वाले सांसदों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी। किन सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी, इस पर निगाहें टिकी हुई हैं। लोग जानने के लिए बेचैन है की मोदी कैबिनेट में एनडीए के किन चेहरों को शामिल किया जाएगा? साथ ही ये उत्सुकता ये जानने की भी है क्या किसी महिला सांसद को भी मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी?

बता दें 2024 के चुनाव में जहां भाजपा के कई सांसद चुनाव हार गए वहीं भाजपा के कुछ सांसदों ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल कर हैट्रिक लगाई हैं। जिसमें बॉलवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मथुरा सांसद हेमामालिनी का नाम भी शामिल है।

हेमामालिनी ने मथुरा सीट से कांग्रेस पार्टी के मुकेश धनगर को 2,93407 वोटों के अंतर से हराया है, हेमा मालिनी को कुल 5,10064 वोट मिले हैं। शानदार जीत हासिल कर लगातार तीसरी बार सांसद बनने वाली बॉलीवुड में "ड्रीम गर्ल" को इस बार मोदी सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा सकती हैं।

क्या मोदी कैबिनेट में मिलेगी जगह?
याद रहे अयोध्या मे राम मंदिर बनाने के बाद अब भाजपा मथुरा में मंदिर बनाने का सपना देख रही है, ऐसे में जिस मथुरा ने अपनी चहेती हेमामालिनी को तीसरी बार सांसद बनाया है तो वहां के लोग चाह रहे है कि उनकी सांसद मंत्री बने। हालांकि 75 वर्षीय हेमामालिनी ने मंत्री पद को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है और ना ही शीर्ष नेतृत्व ने अभी तक कोई संकेत दिए हैं।

भाजपा की महिला सांसद कितनी हैं?
लोकसभा चुनाव 2024 में अन्य दलों की तुलना में भाजपा ने ही सबसे अधिक संख्या में महिालाओं को टिकट देकर मैदान में उतारा था। जिसमें से 31 ने जीत हासिल की है। इन जीती हुई सांसदों में हेमामालिनी ने जहां हैट्रिक बनाई है वहीं हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत राजनीति में एंट्री करते ही बंपर जीत हासिल कर सांसद बन चुकी हैं। हालांकि इसी चुनाव में भाजपा की फायरब्रैंड सांसद स्मृति ईरानी, नवनीत राणा समेत कई महिला उम्मदीवारों को हार का सामना करना पड़ा है।

क्या कंगना रनौत बनेग मंत्री?
तेजतर्रार अभिनेत्री कंगना रनौत जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बड़ी प्रशंसक हैं। राजनीति में एंट्री करने के पहले बीते कई सालों से देश से जुड़े कई मुद्दों पर बेबाकी से राय रखती आई हैं जिसके कारण वो कई बार आलोचना का शिकार भी हुईं लेकिन उन्होंने हर बार बेबाकी से जवाब दिया। हालांकि जानकारों के मुताबिक कंगना का फिलहाल मंत्री पद नहीं मिलने वाला है। हालांकि उन्हें बाद में माेदी सरकार में अहम जिम्मेदारी सौपी जा सकती है।












Click it and Unblock the Notifications