कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन कर बोले पीएम- दिख रहा है मेक इन इंडिया का विजन

कोच्चि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विशेष विमान से केरल स्थित कोच्चि पहुंच गए हैं। उन्होंने आज कोच्चि मेट्रो सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उनके साथ ई श्रीधरन भी उनके साथ मौजूद रहे जिनके राष्ट्रपति प्रत्याशी बनने की चर्चा है।

पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, ई श्रीधरन भी रहे मौजूद

पीएम मोदी का विमान कोच्चि नेवल बेस पर उतरा जहां उनके स्वागत के लिए केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन समेत कई लोग मौजूद रहे। मोदी यहां पालारिवट्टम मेट्रो स्टेशन जाएंगे और सेवा का उद्घाटन किया।

पीएम ने कहा...

कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वो इस कार्यक्रम का हिस्सा बन कर बहुत खुश हैं।उन्होंने लोगों को इस मौके पर बधाई भी दी। पीएम ने कहा कि कोच्चि मेट्रो केरल के आर्थिक विकास में सहयोग करेगी

पीएम ने कहा कि कोच्चि मेट्रो की कोच मेक इन इंडिया के विजन को दर्शाते हैं। उन्होंने कहा कि कोच्चि दुनिया के कुछ शहरों में से एक होगा और भारत में पहला जहां एक आधुनिक ओपन लूप स्मार्ट कार्ड होगा।

मोदी ने कहा कि जनता केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाने , भूमि उपयोग और परिवहन को एकीकृत करके शहरी नियोजन में प्रतिमान बदलाव लाने की आवश्यकता है

ये है वो खास बात जो DMRC में भी नहीं

कोच्चि मेट्रो ट्रांसजेंडर्स के लिए नौकरियां आरक्षित करने वाली पहली सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था है। 30 मेट्रो चालकों में से सात महिलाएं हैं। केरल मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एलियास जॉर्ज ने कहा कि मेट्रो ने योग्यता के आधार पर विभिन्न विभागों में 23 ट्रांसजेंडर्स को रोजगार दिया है।

पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, ई श्रीधरन भी रहे मौजूद

उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित कर उन्हें तीन महीने का प्रशिक्षण दिया गया था। यह देश का पहला पूर्ण एकीकृत मेट्रो भी है। एक टिकट के साथ, एक यात्री सड़क और पानी के जरिए फीडर सेवाओं का लाभ उठा सकता है।

पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, ई श्रीधरन भी रहे मौजूद

13 किलोमीटर तक है फिलहाल

पहले चरण में, ट्रेन 13 किलोमीटर की दूरी तक चलेगी। अलुवा से पलारिवट्टम 13 किलोमीटर लंबी लाइन में 11 स्टेशन हैं जो 20 मिनट में कवर किए जाएंगे। बाद में, यह महाराजा कॉलेज तक बढ़ाया जाएगा।

पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, ई श्रीधरन भी रहे मौजूद

बता दें कि ओमन चांडी सरकार ने साल 2012 में मुख्य सलाहकार के रूप में श्रीधरन के साथ डीएमआरसी को काम सौंपने के बाद पहले चरण के लिए निर्माण शुरू किया गया था।

पीएम मोदी ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, ई श्रीधरन भी रहे मौजूद
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+