4 महीनों में 40 लाख घट गई पीएम मोदी की संपत्ति

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार महीनों में गरीब हो गए है। उनकी संपत्ति में गिरवाट हुई है। पिछले चार महीनों की तुलना में मोदी की संपत्ति 40 लाख कम हो गई है। चार महीनों में मोदी की संपत्ति में लगभग 40 लाख रुपये की कमी आई है। इसी साल अप्रैल में उनकी कुल संपत्ति 1.66 करोड़ रुपये थी, लेकिन अगस्त में घटकर 1.26 करोड़ रुपये रह गई।

narendra modi

वाराणसी में लोकसभा चुनाव के वक्त नामांकन पत्र भरते वक्त उन्होंने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया था। उस ब्यौरे के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 1.66 करोड़ रुपये थी। अब अगस्त में उनकी कुल संपत्ति लगभग 40 लाख रुपये घटकर 1.26 करोड़ रुपये रह गई। आपको बता दें कि आज पीएमओ द्वारा प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के अन्य 44 सदस्यों की संपत्ति की घोषणा की गई है।

ये सारी जानकारी पीएमओ की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। जहां पीएम की संपत्ति में भारी गिरावट हुई है तो उसके पीछे की सबसे बड़ी वजह छोटी बच्चियों के कल्याण के लिए दिया गया दान है। आपको याद दिला दें कि पीएम मोदी ने मई 2014 में अहमदाबाद छोड़ने के पहले वहां कार्यरत ड्राइवरों और चपरासियों की लड़कियों के कल्याण के लिए 21 लाख रुपये का दान दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+