पीएम नरेंद्र मोदी ने देशभर को दी मकर संक्रांति की बधाई
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में मनाए जा रहे विभिन्न त्योहारों के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में लिखा कि मैं आज देशभर में मनाए जा रहे विभिन्न त्योहारों पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। देशभर में त्योहार का जोश हर्षित करने वाला है। यह भारत की विविधता का जश्न है, जिस पर हमें गर्व है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को इस पर्व की बधाई देते हुए कहा कि आप सबको उत्तरायण की ढेर सारी शुभकामनाएं। आकाश को रंग-बिरंगी पतंगों से भरा हुआ देखकर खुशी हो रही है। दोस्तों और परिवार के साथ आपका यह दिन बहुत अच्छा हो
वहीं पीएम ने तमिलनाडु में पोंगल मना रहे लोगों को भी शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों को अच्छी फसल के लिए शुभकामनाएं। यह उनके जीवन में खुशहाली लाए। इसके साथ ही उन्होंने भोगी के शुभ अवसर पर मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं! यह खास दिन सभी के जीवन में खुशहाली लाए और एक बेहतर कल का निर्माण हो।
माघ बिहू के मौके पर भी पीएम ने ट्वीट करके लिखा है कि इस शुभ अवसर पर असम के लोगों को मेरी ढेर सारी शुभकामनाएं। यह त्योहार आप सभी के जीवन को खुशियों से भर दे और आप हमेशा स्वस्थ रहें।












Click it and Unblock the Notifications