Happy Easter: पीएम मोदी ने दी ईस्टर की बधाई, बोले- समाज में सद्भाव बढ़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर पर्व की देशवासियों को बधाई दी है। पीएम ने ट्वीट करके लिखा यह विशेष अवसर समाज में सद्भाव को बढ़ाई, ऐसी मेरी कामना है।

Happy Easter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईस्टर की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करके देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी। उन्होंने लिखा, ईस्टर की बधाई, यह विशेष अवसर समाज में लोगों के भीतर सद्भाव की भावना को और भी गहरा करे।
पीएन ने कहा लोगों को समाज की सेवा करने और निचले वर्ग की मदद के लिए प्रेरित करे। आज के दिन हम प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।
बता दें कि गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था, लेकिन गुड फ्राइडे के बाद रविवार को प्रभु ईसा मसीह फिर से जिंदा हो गए थे। इस दिन को ईस्टर रविवार के तौर पर मनाया जाता है।
इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी थी। राष्ट्रपति ने लोगों से ईसा मसीह के बताए रास्ते पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमे समाज में प्रेम और सद्भाव को बढ़ाना चाहिए। आईए हम सब मिलकर ईसा मसीह के आदर्शों पर चलने का संकल्प लें। समाज में प्रेम और सद्भाव को आगे बढ़ाएं। हमे देश के विकास का संकल्प लेना चाहिए।
बता दें कि ईस्टर के मौके पर देशभर में स्थित गिरिजाघरों में देर रात प्रार्थना की। जिस तरह से गुड फ्राइडे को ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया और रविवार को वह फिर से जिंदा हो गए, उसके बाद मृत्यु पर जीत के तौर पर इस त्योहार को मनाया जाता है। इसे ईस्टर संडे भी कहा जाता है। इस वर्ष 9 अप्रैल को दुनियाभर में ईस्टर मनाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications