Republic Day: 'इस बार का गणतंत्र दिवस इसलिए भी विशेष है क्योंकि...', पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं
Republic Day 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मनाया जा रहा ये गणतंत्र दिवस इस विशेष है।

Republic Day 2023: देशभर में आज 74वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। जश्न के लिए कर्तव्य पथ सजकर तैयार है और करीब 10:30 बजे कर्तव्य पथ पर अलग अलग राज्यों की संस्कृति और देश की अद्भुत शक्ति की झलक देखने को मिलेगी। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि गणतंत्र दिवस का ये अवसर इसलिए भी खास है क्योंकि देश इस समय आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।
पीएम मोदी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने ट्वीट में लिखा, 'गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। इस बार का यह अवसर इसलिए भी विशेष है, क्योंकि इसे हम आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान मना रहे हैं। देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करने के लिए हम एकजुट होकर आगे बढ़ें, यही कामना है।'
अमित शाह ने लिखा- वीर जवानों को नमन
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर अपनी तरफ से देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'समस्त देशवासियों को 74वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों, संविधान निर्माताओं व वीर जवानों को नमन करता हूं, जिन्होंने देश को आजाद कराने, मजबूत बनाने व इसकी रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।'
'नये भारत के निर्माण में स्वयं को समर्पित करने का अवसर'
पीएम मोदी और गृह मंत्री के साथ ही केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस पर ट्वीट किया। राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का यह दिन सभी भारतवासियों के लिए देश की संवैधानिक परंपराओं को मजबूत करने और नये भारत के निर्माण के संकल्प के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने का अवसर है। भारत के सभी संविधान निर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन।'












Click it and Unblock the Notifications