टाइम के रीडर्स पोल में जीते मोदी, लेकिन 'पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब से बाहर

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टाइम्स मैगजीन के रीडर्स पोल को जीत लिया है। उन्हें ऑनलाइन वोटिंग में सबसे ज्यादा लोगों ने वोट दिया है, लेकिन टाइम मैगजीन के सालाना 'पर्सन ऑफ द ईयर' के खिताब से मोदी बाहर हो गए।

narendra modi

टाइम मैगजीन के लिए हुए रीडर्स पोल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे ज्यादा वोट मिले, लेकिन वह खिताब के लिए चुने गए आठ आखिरी दावेदारों की सूची में जगह नहीं बना सके हैं। आपको बता दें कि टाइम संपादकों ने 50 वैश्विक नेताओं और सीईओ की अपनी सूची में लोगों की संख्या घटाकर आठ कर दी है जिनके नाम सोमवार को घोषित किए गए।

मोदी इस सूची में जगह नहीं बना पाएं। इस सूची में अलीबाबा समूह के प्रमुख जैक मा, इबोला के खिलाफ देखरेख करने वाले, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, एप्पल के सीईओ टीम कुक, फग्युर्सन के प्रदर्शनकारी, गायिका टेलर स्विफ्ट, नेशनल फुटबॉल लीग के आयुक्त रोजर स्टोक गुडेल और कुर्द नेता मसूद बरजानी शामिल हैं।

अब टाइम के संपादक इन्हीं में से एक को पर्सन ऑफ द ईयर चुनेंगे। जिसकी घोषणा 10 दिसंबर को की जाएगी। वहीं भारत के लिए खुशी की बात ये भी है कि टाइम द्वारा किए गए एक ऑनलाइन रीडर्सस वोटिंग में सबसे ज्र्यादा वोट जीतकर मोदी नबंर-1 बनें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+