PM मोदी के संबोधन से पहले राहुल गांधी का तंज, बोले- गारंटी देता हूं वो चीन पर एक शब्‍द नहीं बोलेंगे

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6 बजे राष्ट्र के नाम संदेश देंगे। पीएम ने खुद मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी और लोगों से जुड़ने की अपील की। अब इस संबोधन को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निशाना साधा है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि आज को संबोधन में कृपया कर देश को बताएं कि चीनियों को भारत की धरती से आप कब खदेड़ेंगे।

rahul gandhi

राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री से सुनना चाहूंगा कि चीन, भारतीय क्षेत्र को कब छोड़ेगा लेकिन मैं आपको इस बात की गारंटी देता हूं कि प्रधानमंत्री में ये बताने की हिम्मत नहीं होगी, प्रधानमंत्री चीन के बारे में एक शब्द नहीं बोलेंगे।'

Recommended Video

    PM Modi Address Nation : पीएम मोदी के संबोधन की ये है बड़ी बातें | Coronavirus | वनइंडिया हिंदी

    इस मुद्दे पर पीएम मोदी कर सकते हैं बात

    ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक बार फिर से वह अपने संबोधन में कोरोना महामारी पर बात कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आनेवाले त्योहारों के बीच सरकार ज्यादा एहतियात बरतने के लिए पहले भी कह चुकी है। ऐसे में उनके इस संबोधन को इस संबंध में भी जोड़ा जा सकता है। वैसे पीएम मोदी के ऐसे अचानक होने वाले संबोधन में लोगों के मन में उत्सुकता तो होती ही है,लेकिन डर भी बना रहता है कि आखिर वह अब क्या घोषणा करेंगे।

    उल्‍लेखनीय है कि पीएम मोदी अबतक कई बार राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं। जिसमें जनता कर्फ्यू, 21 दिन के लॉकडाउन, कोरोना वॉरियर्स के लिए दीया जलाने की अपील के वक्त भी पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया था। साथ ही अपने एक संबोधन में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज का ऐलान किया था। इसके अलावा पीएम मोदी ने कोरोना काल के बीच कई बार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है, बीते दिनों ही पीएम ने देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन के ट्रायल पर बैठक की थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+