36 देशों से रिश्ते बनाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 36 देशों से रिश्ते बनाएंगे। आने वाले दिनों के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जोरों-शोरों पर काम चल रहा है। पीएम मोदी इस बार छत्तीस देशों के मुखियाओं से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुद्दों की बात छेड़ेंगे।

narendra-modi

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्यारह और बारह नवम्बर को म्यांमा में होने वाले शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। जिसमें म्यांमा के नेताओं से विचार-विमर्श के बाद मोदी अन्य देशों की ओर बढ़ते हुए नजर आएंगे।

15-16 नवम्बर पर ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर बैठक मेें भाग लेने जाएंगे। जिसके बाद इसी माह में 22 और 27 नवम्बर को काठमांडू में दक्षिण एसियाई क्षेत्रीय सहयोग संघ (दक्षेस) का शिखर सम्मेलन होगा। दक्षेस सदस्य देश आपस में बैठक करेंगे।

जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, अास्ट्रेलिया, चीन, इंडोनेशिया, जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, अर्जेंटीना, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, मैक्सिको, साऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की और ब्रिटेन आदि देशों के मुखियाओं से मुलाकात करेंगे।

नवाज शरीफ से हो सकती है मुलाकात

वहीं काठमांडू में होने वाले शिखर सम्मेलन में नरेंद्र मोदी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मिल सकते हैं। इस सम्मेलन में एशिया के भूटान, बंगलादेश, श्रीलंका और मालदीव के नेता शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+