पोंगल समारोह में PM मोदी इस बच्ची से क्यों हुए इतने प्रभावित? गिफ्ट में दे दिया अपना शॉल
दिल्ली के केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर रविवार को पोंगल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शरीक हुए। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाली एक युवा गायिका ने पीएम मोदी के पैर छुए। वहीं, पीएम ने प्रशंसा के विशेष प्रतीक के रूप में उन्हें अपना शॉल उपहार में दिया।
पोंगल के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए पीएम ने कहा कि यह त्योहार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता हैहै...एकता की यह भावना 2047 के 'विकसित भारत' को ताकत देगी।

पीएम ने यह भी कहा कि आप सभी को पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं! इस पवित्र अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि आपके जीवन में सुख, समृद्धि और संतोष का प्रवाह हो।
'मैं अपने परिवार संग पोंगल मना रहा हूं'
इस अवसर पर व्यक्तिगत जुड़ाव व्यक्त करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि आज, मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं अपने परिजनों के साथ पोंगल मना रहा हूं। भारतीय त्योहारों में निहित सांस्कृतिक और कृषि संबंधों को रेखांकित करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि संत तिरुवल्लुवर ने कहा है कि 'अच्छी फसल, शिक्षित पुरुष और ईमानदार व्यापारी मिलकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। यह एक परंपरा है कि पोंगल पर पहली फसल भगवान को अर्पित की जाती है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा के केंद्र में हमारे किसान हैं। इस अवसर पर तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई साउंडराजन भी उपस्थित थीं।
पीएम मोदी ने अपने आवास पर गायों को खिलाया खाना
वहीं, मकर संक्रांति पर्व के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय राजधानी स्थित अपने आवास पर गायों को चारा खिलाते नजर आए। प्रधानमंत्री मोदी साधारण पोशाक पहने हुए गायों को दुलारते नजर आए। हिंदू परंपरा के अनुसार, मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर गायों को घास खिलाने से आशीर्वाद मिलता है। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि प्रधानमंत्री गाय को अपने हाथों से खाना खिला रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications