VIDEO: इंडोनेशिया में इस बॉलीवुड गीत के साथ हुआ पीएम मोदी का स्वागत

जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को इंडोनेशिया के दौरे पर थे जहां वो राष्‍ट्रपति जोको विडोडो के साथ इस्तिकलाल मस्जिद पहुंचे थे। पीएम मोदी ने इससे पहले मरकेडा पैलेस में विडोडो के साथ बातचीत की और फिर दोनों नेताओं ने जकार्ता के सबसे पुराने पतंग महोत्‍सव में भी शिरकत की। इंडानेशिया से पीएम मोदी मलेशिया और फिर सिंगापुर भी गये थे। वहीं इंडोनेशिया के दौरे पर जिस बॉलीवुड गीत के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया गया, उसकी तारीफ हर कोई कर रहा है।

PM Narendra Modi was greeted with a Bollywood song on his visit to Indonesia

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में इंडोनेशिया पहुंचे थे। सिंगर फ्रिडा लुशियाना ने 'जागृति' फिल्म का गीत 'साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल' के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया तो पीएम अभीभूत हो गये। इस वीडियो को पीएमओ ने ट्विटर पर शेयर भी किया जिसकी खूब तारीफ हो रही है। पीएम का स्वागत भारतीय परंपरा के अनुसार किया गया और वो इससे खासे प्रसन्न दिखाई दिये थे।

बता दें कि मस्जिद जाने से पहले पीएम मोदी ने इंडोनेशियाई राष्‍ट्रपति विडोडो के साथ पतंग महोत्‍सव में शिरकत की और पतंगबाजी का आनंद उठाया। जकार्ता में इस समय जो पतंग महोत्‍सव चल रहा है वह रामायण और महाभारत की थीम पर आधारित है।

इंडोनेशिया में इन थीम के लिए पतंगों को भारतीयों की ओर से तैयार किया गया था। जकार्ता में होने वाला यह पतंग महोत्‍सव इंडोनेशिया का एक अहम महोत्सव है। इस महोत्‍सव का उद्घाटन 29 मई को हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+