यूएन असेंबली की बैठक में शामिल होने के लिए सिंतबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी बैठक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर में अमेरिका का दौरा कर सकते हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान वो ह्यूस्टन में भारतीय मूल के अमेरिकियों को भी संबोधित कर सकते हैं। भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बताया गया कि अमेरिका के शिकागो और ह्यूस्टन में पीएम मोदी आप्रवासियों को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है।

पीएम मोदी इस साल के अंत में संयुक्त राष्ट्र की वार्षिक महासभा बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आएंगे। हालांकि इस दौरे के बारे में अब तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।












Click it and Unblock the Notifications