PM मोदी आज जाऐंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम, नई रोपवे परियोजनाओं समेत 3400 करोड़ की देंगे सौगात
PM मोदी आज जाऐंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम, नई रोपवे परियोजनाओं समेत 3400 करोड़ की देंगे सौगात
PM Narendra Modi visit Kedarnath,Badrinath: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम जाने के लिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंच गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी गौरीकुंड से केदारनाथ और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाली दो नई रोपवे परियोजनाओं समेत 3400 करोड़ रुपये से अधिक की कनेक्टिविटी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अक्टूबर 2022 को उत्तराखंड का दौरा करेंगे। केदारनाथ में पीएम मोदी लगभग 8:30 बजे पहुंच जाएंगे और केदारनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे।"

पीएमओ ने बताया लगभग 9 बजे, प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ रोपवे परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वह आदि गुरु शंकराचार्य समाधि स्थल जाएंगे। बयान में कहा गया है, "सुबह करीब 9:25 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदाकिनी आस्थापथ और सरस्वती आस्थापथ पर विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
उसके बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वहीं पीएम मोदी निरीक्षण करेंगे कि नदी के किनारे का विकास कार्य कैसे हो रहा है। इसके बाद पीएम मोदी माणा गांव में सड़क और रोपवे परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे।
जानिए दोनों नई रोपवे के बारे में?
पीएमओ द्वारा बताया गया है कि केदारनाथ में रोपवे लगभग 9.7 किलोमीटर लंबा होगा और गौरीकुंड को केदारनाथ से जोड़ेगा, जिससे दोनों स्थानों के बीच यात्रा का समय वर्तमान में 6-7 घंटे से कम होकर लगभग 30 मिनट हो जाएगा।
हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा के समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक ही सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।












Click it and Unblock the Notifications