PM मोदी ने नॉर्थ ईस्ट को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, इन प्रमुख स्थलों को जोड़ेगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम को सौगात दी है। सोमवार को पीएम ने पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह किया। उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत से लोगों का सफर आसान हो सकेगा।

Vande Bharat Express train in Assam

Vande Bharat Express:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पूर्वोत्तर की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन समारोह को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई। उत्तर-पूर्व की ओर जाने वाली वंदे भारत पश्चिम बंगाल में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और असम में गुवाहाटी के बीच चलेगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज असम सहित पूरे नॉर्थ ईस्ट के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। नॉर्थ ईस्ट की कनेक्टिविटी से जुड़े तीन काम हो रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट को पहली मेड इन इंडिया वंदे भारत मिल रही है। दूसरा ये पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली तीसरी वंदे भारत है और असम और मेघालय के लगभग 425 किमी ट्रैक पर विद्युतीकरण का काम पूरा हो गया है।

Recommended Video

      PM मोदी ने नॉर्थ ईस्ट को दी वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात, जानें क्या होगा रूट ?

      असम में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले की सरकार द्वारा पूर्वोत्तर के लोग लंबे समय तक विकास से वंचित थे। पीएम नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि 2014 से पहले, उत्तर पूर्व के लिए रेलवे का बजट 2,500 करोड़ था। अब यह 10.000 करोड़ से अधिक है, जो कि 4 गुना वृद्धि है। पूर्वोत्तर के सभी हिस्सों को जल्द ही ब्रॉड-गेज नेटवर्क के माध्यम से जोड़ा जाएगा। उसी पर एक लाख करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।

      इन प्रमुख स्थलों को जोड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

      आपको बता दें कि यह वंदे भारत एक्सप्रेस कामाख्या मंदिर, काजीरंगा अभयारण्य, असम में मानस टाइगर रिजर्व, मेघालय में शिलांग और चेरापूंजी और अरुणाचल प्रदेश में तवांग जैसे प्रमुख स्थलों को जोड़कर व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+