पीएम नरेंद्र मोदी करते हैं 24 घंटे की ड्यूटी, एक दिन नहीं ली छुट्टी!

नई दिल्ली। एक आरटीआई के जवाब में प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा है कि जबसे नरेंद्र मोदी ने इस पद की बागडोर संभाली है तबसे उन्होंने एक दिन भी छुट्टी नहीं ली है। देश के प्रधानमंत्री हमेशा ड्यूटी पर रहते हैं।

pm narendra modi

पीएम की छुट्टियों पर सवाल

आरटीआई आवेदक ने पीएमओ और कैबिनेट सचिवालय से प्रधानमंत्री को मिलने वाली छुट्टियों की प्रक्रिया और नियमों के बारे में पूछा था। पीएमओ ऑफिस ने जवाब दिया, 'देश के प्रधानमंत्री के बारे में कहा जा सकता है कि वह हर समय ड्यूटी पर रहते हैं।'

क्या पूर्व प्रधानमंत्रियों ने ली थी छुट्टी?

आवेदक ने यह भी पूछा था कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अटल बिहारी वाजपेयी, एचडी देव गौड़ा, इंद्र कुमार गुजराल, पीवी नरसिम्हा राव, चंद्रशेखर, वी पी सिंह और राजीव गांधी ने कितनी छुट्टियां ली थीं और क्या इसका कोई रिकॉर्ड है?

atal bihari vajpayee

पीएमओ ने इस सवाल के जवाब में कहा, 'पूर्व प्रधानमंत्रियों के छुट्टियों के रिकॉर्ड्स रखना पीएमओ ऑफिस का काम नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कह सकते हैं कि उन्होंने ऑफिस से अब तक कोई छुट्टी नहीं ली है।'

कैबिनेट सचिवालय के पास भी गई थी आरटीआई

आरटीआई आवेदक ने प्रधानमंत्रियों को मिलने वाली छुट्टियों के बारे में यही सारे सवाल कैबिनेट सचिवालय से भी पूछे थे। उस आरटीआई को कैबिनेट सचिवालय ने गृह मंत्रालय के पास भेज दिया। गृह मंत्रालय ने फिर उसे पीएमओ में भेज दिया जहां से आवेदक को जवाब मिला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+