अब 3D एनीमेशन के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी सिखाएंगे योग, देखिए पूरा Video
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में योग को एक अलग पहचान दी है। साल 2015 में पीएम ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत की। समय-समय पर योग को लेकर योजनाएं और घोषणाएं की। अब पीएम मोदी देशवासियों को योग के जरिए फिट रहने का तरीका बताएंगे। पीएम मोदी ने अब देशवासियों को खुद योग सिखाने का जिम्मा उठाया है।

पीएम मोदी सिखाएंगे योग
आज मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने देशवासियों को योग को लेकर नया सरप्राइज दिया। पीएम मोदी ने एक एनीमेटेड वीडियो के बारे में जानकारी दी, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि इस वीडियो के जरिए लोगों तक योग को पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस 3डी एनीमेटेड वीडियो में खुद पीएम मोदी प्राणायाम का अभ्यास करते दिख रहे हैं।

पीएम मोदी का 3डी एनिमेटेड वीडियो
पीएम मोदी ने कहा कि योग लोगों को फिटनेस और वेलनेस दोनों की गारंटी देता है। उन्होंने कहा कि पिछले 4 सालों में योग सेनीटेशन कवरेज दोगुना होकर करीब (80%) हो चुका है। उन्होंने फिट इंडिया प्रोजेक्ट के बारे में भी जानकारी दी।

पीएम मोदी बने योगा टीचर
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम ने फिट इंडिया प्रोजेक्ट और योग को लेकर चर्चा की और कहा कि मैं एक वीडियो शेयर करूंगा ताकि सबी लोग साथ-साथ मिलकर आसन, प्राणायाम का अभ्यास कर सकें। उन्होंने कहा कि मैं योगा टीचर तो नहीं, लेकिन योग प्रैक्टिशनर जरूर हूं। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने एनिमेशन के जरिए मुझे योगा टीचर बना दिया। देखिए पीएम मोदी का एनिमेटेड योगा वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications