पीएम नरेंद्र मोदी ने अटल टनल में ऐसा क्या किया कि हो गए ट्रोल
अटल टनल में पीएम नरेंद्र मोदी ने ऐसा क्या किया कि हो गए ट्रोल
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (3 अक्टूबर) को दुनिया की सबसे लंबी हाइवे टनल 'अटल सुरंग' (Atal Tunnel) का उद्घाटन किया। अटल टनल 9.02 किलोमीटर लंबी और 10.5 मीटर चौड़ी है। अटल टनल का रोहतांग में उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसका मुआयना पैदल चलकर और खुली गाड़ी में खड़े होकर दोनों तरह से किया। इस टनल से मनाली और केलांग के बीच की दूरी 3-4 घंटे कम हो जाएगी। पीएम मोदी की अटल टनल उद्घाटन समारोह की तस्वीरें भी सामने आई है। दिसको लेकर वो चर्चा में रहें। लेकिन इस कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसको लेकर पीएम मोदी सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे हैं।

आखिर क्यों ट्रोल हुए पीएम मोदी
असल में पीएम मोदी की अटल टनल में पैदल चलते हुए और गाड़ी में खड़े होकर हाथ हिलाते (Wave) हुए तस्वीर सामने आई। अब लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं कि आखिर पीएम मोदी खाली सुरंग में किसे हाथ लहराकर दिखा रहे हैं।
लोग पूछ रहे हैं कि जब पूरी सुरंग खाली है, कोरोना काल में वहां कोई गेस्ट और दर्शक नहीं हैं तो पीएम मोदी ने आखिर अपना हाथ उठाकर किसे दिखाया। क्या यह सिर्फ कैमरा के लिए दिखावा था।
इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के मीम्स और तस्वीरें वायरल हुई हैं। सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी जब खुली जीप में टनल के अंदर गए तो वह अपना हाथ दिखा रहे थे। वहीं उनकी एक तस्वीर बहुत वायरल हुई है, जिसमें वो पैदल चल रहे हैं लेकिन हाथ ऊपर उठाकर अभिवादन के तरीके से हाथ दिखा रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने क्या-क्या लिखा
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, पीएम मोदी खाली टनल में अपने बेस्ट फ्रेंड कैमरा को हाथ दिखा रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, अगर पीएम मोदी आईपीएल क्रिकेट खिलाड़ी होते तो क्या करते? वह खाली स्टेडियम में अपना हाथ हिलाते और सभी कैच छोड़ देते।
एक यूजर ने लिखा, मोदी जी को खाली सुरंग में हाथ लहराने के लिए ट्रोल करना बंद करो, वो तो बस Modi Wave बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, पीएम मोदी अपने die-hard fans को हाथ दिखा रहे हैं।

पहली बार नहीं, जब मोदी हाथ दिखाने के लिए ट्रोल हुए हों
ऐसा पहली बार नहीं है जब पीएम मोदी किसी विशेष कार्यक्रम में बिना किसी की मौजूदगी के हाथ लहराते हुए कैमरे में कैद किए गए हों। पीएम मोदी एक बार श्रीनगर की डल झील में बिना किसी श्रोता के नाव से हाथ लहराते हुए देखे गए थे। उस वक्त भी वह सोशल मीडिया पर वह चर्चा का विषय बन गए थे।
कुछ महीने पहले, दिसंबर 2018 में, असम के बोगी ब्रिज के उद्घाटन के दौरान भी पीएम मोदी ने कुछ ऐसा ही किया था।
पीएम मोदी और उनका कैमरा प्रेम कई बार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा है। पीएम मोदी कहीं भी जाते हैं तो उनके साथ एक विशेष फोटोग्राफी टीम हमेशा होती है।












Click it and Unblock the Notifications