सोनिया गांधी की मां के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, राष्ट्रपति ने कहा- परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं

नई दिल्ली, अगस्त 31। कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो का इटली में निधन हो गया है। वो 90 साल की थीं और लंबे समय से बीमार चल रही थीं। पाओला माइनो के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। बुधवार को उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सोनिया गांधी जी की मां पाओला माइनो के निधन पर मेरी उनको श्रद्धांजलि, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। दुख की इस घड़ी में उनके पूरे परिवार के साथ मेरी सांत्वना है।

Narendra Modi and Sonia Gandhi

सोनिया गांधी की मां के निधन पर अन्य हस्तियों की प्रतिक्रियाएं

- पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पाओला माइनो के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की मां पाओला माइनो के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें।

- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि सोनिया गांधी जी की माता जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। सोनिया जी, राहुल जी और प्रियंका जी के साथ-साथ पूरे परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे।

- कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने ट्वीट कर कहा है कि सोनिया गांधी की माता जी श्रीमती पाओला माइनो के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

जयराम रमेश ने दी थी जानकारी

आपको बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि सोनिया गांधी की मां का निधन 27 अगस्त को हो गया था। उन्होंने ट्वीट में बताया कि पाओला माइनो का निधन शनिवार को हो गया था और कल उनका अंतिम संस्कार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+