PM बनने के बाद मोदी आज करेंगे अपने मंत्रियों से मुलाकात

मोदी के इस अहम बैठक को लेकर सूत्र बताते है कि इसमें मोदी अपने 10 सूत्री एजेंडे को लेकर मंत्रिपरिषद से चर्चा कर सकते हैं। इस एजेंडा में निवेश बढ़ाने, बुनियादी ढांचा से जुड़ी परियोजनाओं को समय सीमा पर पूरा करने और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन शामिल है। वहीं मोदी ने अपने निर्णयों को लागू करने में अफसरशाही को छूट देने की बात भी कही गई है। मोदी ने कुछ दिन पहले ही मंत्रियों को अगले 100 दिन का एजेंडा तय करने का निर्देश दिया था।
मोदी ने अपने सभी मंत्रियों से अमल करने को भी कहा गया था। इससे पहले अहम फैसले के दौरान नरेंद्र मोदी ने यूपीए सरकार में बने सभी मंत्री समूहों को खत्म कर दिया और अपने मंत्रियों को फैसला लेने का अधिकार सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications