30 जुलाई को विशाखापत्तनम में 'उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य' इवेंट को संबोधित करेंगे PM मोदी
30 जुलाई को विशाखापत्तनम में 'उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य' इवेंट को संबोधित करेंगे PM मोदी
नई दिल्ली। ऊर्जा सेक्टर में आंध्र प्रदेश के सर्वोत्तम प्रदर्शन और कई सरकारी स्कीम के बेहतर क्रियान्वयन के चलते केंद्रीय ऊप्जा मंत्रालय ने विशाखापत्तनम को उज्जवल भारत-उज्जवल भविष्य योजना-ऊर्जा @2047 इवेंट के लिए चुना है। 30 जुलाई को विशाखापत्तनम में इस योजना का शुभारंभ होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री वर्चुअल तरीके से शामिल होंगे और लोगों को संबोधित करेंगे।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ऊर्जा सेक्टर और इनर्जी विजन 2047 की तस्वीर पेश करेंगे। इस कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार ने सभी जरूरी तैयारियां कर ली है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश के सभी 26 जिलों में उज्जवल भारत उज्जलव भविष्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के बिजली विभाग के साथ-साथ BEE, NTPC, PGCIL और REC इस इवेंट के आयोजन में शामिल होगी। वहीं ऊर्जी मंत्री पीयूष गोयल भी इस आयोजन में सक्रिए भागीदारी निभा रहे हैं।
वहीं प्रदेश सरकार ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के लिए सभी जरूरी तैयारियों के निर्देश दे दिए हैं। राज्य सरकार ने ऊर्जा से जुड़ी केंद्र की सभी योजनाओं को गंभीरता से राज्यभर में लागू किया है। चाहे फिर वो पावर डेवलपमेंट स्कीम हो या फिर दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना हो।












Click it and Unblock the Notifications