देश के किसानों को PM मोदी करेंगे संबोधित, प्राकृतिक खेती के बताएंगे लाभ
नई दिल्ली, 16 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी आज कृषि और खाद्य प्रसंस्कण पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन के दौरान किसानों को सुबह 11 बजे संबोधित करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस संबोधन में पीएम मोदी किसानों को प्राकृतिक तरह से खेली करने के तरीकों पर चर्चा करेंगे साथ ही प्राकृतिक खेती के लाभ को भी जानकारी किसानों को देंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय से इस बाबत साझा की गई जानकारी में कहा गया है कि किसान कल्याण के लिए प्रधानमंत्री किसानों से संवाद करेंगे। किसान अपनी कृषि क्षमता को बढ़ाए इसके लिए सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं। सरकार की ओर से किसानों की आय को बढ़ाने के कई उपाय किए गए हैं। किसानों को उनकी फसल का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए लगातार पहल की जा रही है।

बता दें कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत 14 दिसंबर को गुजरात में हुई है,जिसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती के लाभ से किसानों को अवगत कराना है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए गुजरात सरकार ऐसी तमाम नीतियों पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में इस तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन 14 से 16 दिसंबर तक किया जा रहा है। बता दें कि इस शिखर सम्मेलन में आज केंद्रीय संस्थान, राज्यों में कृषि विज्ञान केंद्र और आईसीएमआर के केंद्रीय संस्थान कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध एजेंसी नेटवर्क के माध्यम से जुड़ेंगे, जिनसे पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सीधा संवाद करेंगे। इसके साथ ही तकरीबन 5000 किसान भीइस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications