Twitter पर विश्व में तीसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं पीएम मोदी
नई दिल्ली। हमारे देश के पीएम नरेन्द्र मोदी को लोग इंटरनेट लवर कहते हैं और इस बात के लिए वह केवल हमारे देश में ही नहीं बल्कि विश्व में भी काफी पसंद किये जाते हैं तभी तो पीएम मोदी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर विश्व के तीसरे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नेता हैं।
यही नहीं हमारे देश की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज विश्व के उन विदेश मंत्रियों में हैं, जिन्हें ट्विटर पर सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। यह जानकारी ट्विपलोमेसी स्टडी 2015 ने मीडिया को दी।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के फालोअर्स भी सबसे ज्यादा
इस अध्ययन के मुताबिक सुषमा स्वराज को 2,428,228 लोग फॉलो करते हैं और वह विश्व में सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली विदेश मंत्री हैं। वह संयुक्त अरब अमीरात के अब्दुल्ला बिन जायद (1,608,831) और तुर्की के मेवलुत कावुसोग्लु (376,429) से आगे हैं।
आपको बता दें कि यह आंकड़ा 24 मार्च तक का है। इन डेटा के मुताबिक विश्व में जिन तीन नेताओं को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है उसमें अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के सबसे ज्यादा 56,933,515, पोप फ्रांसिस के 9,580,910 और मोदी के 10,902,510 फोलोअर हैं।
ओबामा-पोप के बाद मोदी का नंबर
मोदी की लोकप्रियता में इजाफा साल 2014 के लोकसभा चुनाव को जीतने के बाद हुई है मोदी के रियेक्शन पर लोगों की नजर होती है इसलिए उनके ट्वीट पर रिट्वीट भी बहुत ज्यादा होता है।













Click it and Unblock the Notifications