मोदी ने किया दिल्ली मेट्रो में सफर, ट्विटर पर लिखा- मजा आ गया

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को दिल्ली मेट्रो में यात्रा की। मोदी दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर सफर कर रहे थे। उन्हें द्वारका में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था इसके लिए वो धौलाकुआं से द्वारका मेट्रो में गये। मोदी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर तस्वीर भी शेयर की। उनके साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी थे। पीएम के आगे-पीछे की कुछ सीटें खाली थीं। उनके साथ एसपीजी के सुरक्षा अधिकारी भी मेट्रो के डिब्बे में मौजूद थे।

Narendra Modi Travels by Delhi Metro, Tweets 'Really Enjoyed the Ride
मोदी ने ट्विटर पर लिखा है कि "यात्रा का आनंद लिया। दिल्ली मेट्रो को धन्यवाद। श्रीधरन जी को धन्यवाद।" उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "श्रीधरन जी मुझे दिल्ली मेट्रो का अनुभव बताया करते थे।

आज मुझे द्वारका जाने के लिए मेट्रो में यात्रा का अवसर मिला।" उल्लेखनीय है कि दिल्ली मेट्रो के पूर्व प्रमुख ई श्रीधरन को 'मेट्रो मैन' के नाम से भी जाना जाता है।

आपको बताते चलें कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी कई बार अहमदाबाद में बीआरटीएस की बसों में सफर करते नजर आ चुके हैं। लेकिन दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+