भारतीयों की देखभाल पर पीएम मोदी ने कनाडाई PM को कहा, धन्यवाद

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो से बात की। कनाडा में भारतीयों का ध्यान रखने के लिए पीएम मोदी ने ट्रूडो को शुक्रिया कहा। पीएम मोदी ने कोरोना की महामारी से निपटने के लिए भारत और कनाडा के बीच सहयोग को महत्वपूर्ण बताया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण उत्पन्न चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पिछले कुछ समय से दुनिया के विभिन्न देशों के शासनाध्यक्षों के साथ, इस संकट और इससे निपटने के उपायों पर लगातार चर्चा कर रहे हैं।

भारतीयों की देखभाल पर पीएम मोदी ने कनाडाई PM को कहा, धन्यवाद

आपको बता दें कि कनाडा वैश्विक स्तर पर अग्रणी दवा कंपनियों का गढ़ है और यह अपने एडवांस चिकित्सा अनुसंधान के लिए भी जाना जाता है। कनाडा में अब तक कोरोना के संक्रमण के करीब 50,000 मामले हैं और करीब 2,800 लोगों की मौत हो चुकी है। तो वहीं भारत में 29 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं जिसमें करीब एक हजार लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महामारी के दौर में दुनिया के कई देशों के प्रमुखों के साथ बात कर चुके हैं। दुनिया में इस समय कोरोना के 30 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक एवं स्वास्थ्य चुनौतियों से निपटने में, दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+