जानिए पीएम मोदी ने आमिर खान को क्यों कहा-Thank You
Recommended Video
नई दिल्ली। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की मुहिम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी और इस मुहिम की तारीफ की थी और उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम मोदी को टैग भी किया था, जिस पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

पीएम मोदी ने आमिर खान को धन्यवाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिट्वीट करते हुए उनके कमेंट का रिप्लाई किया है, पीएम मोदी ने आमिर को इस मुहिम का सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा, ' 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के इस्तेमाल को खत्म करने के इस मूवमेंट में अपने बहुमूल्य सपोर्ट के लिए थैंक्यू आमिर खान, आपके शब्द दूसरे लोगों को भी प्रभावित करेंगे और इससे ये मूवमेंट मजबूत होगा।'
'सिंगल यूज प्लास्टिक'
आपको बता दें कि आमिर खान ने लिखा था कि माननीय पीएम नरेंद्र मोदी के 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के इस्तेमाल को खत्म करने के प्रयासों को हम सबको जी-जान से समर्थन करना चाहिए, यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम 'सिंगल यूज प्लास्टिक' के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद कर दें और इस तरह आमिर खान ने पीएम नरेंद्र मोदी की इस मुहिम का समर्थन किया है और अपनी बात ट्विटर के माध्यम से रखी है।

आने वाली नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा'
वैसे इन दिनों आमिर खान आपनी आने वाली नई फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी चर्चा में हैं, 'लाल सिंह चड्ढा' हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप का रीमेक होगी। 'फॉरेस्ट गंप' ने 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीते थे। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर नजर आएंगी। जानकारी के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा में आजाद भारत की कई बड़ी घटनाओं को दिखाया जाएगा, इसमें 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद का गिराया जाना भी शामिल होगा।

अलग-अलग लुक में दिखेंगे आमिर
आमिर खान की ये फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' अगले साल (2020) में क्रिसमस पर रिलीज होगी। इस साल अक्टूबर में फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है। फिल्म में आमिर खान कई लुक में नजर आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications