Assembly Election Result 2023: इन चार वजहों से जीती बीजेपी, PM Modi से जानिए क्या हैं यह वजह
PM Narendra Modi On Assembly Election Result 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी में जश्न का माहौल है। बीजेपी ने तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ में बहुमत दर्ज की है। इन तीन राज्यों में जनता ने पीएम मोदी के विकास कार्यों पर मुहर लगाई है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस जीत की कुछ प्रमुख वजहें बताई हैं। आइए जानते हैं बीजेपी की जीत की प्रमुख वजहें पीएम मोदी के मुताबिक-
ये है जीत की चार प्रमुख वजहें
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के लिए जिन चार वजहों को प्रमुख बताया है वह है नारी शक्ति,युवा शक्ति, किसान और गरीब परिवार। पीएम मोदी ने जीत के लिए देश के इस खास वर्ग को जिम्मेदार माना हैं एंव इनके प्रति आभार भी व्यक्त किया है।

देश को जाति के नाम पर बांटने का हो रहा था प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि निजी स्वार्थ के लिए देश को जाति के आधार पर बांटने का काम चल रहा था। देश की जनता ने आज यह साबित किया है कि विकास का कोई विकल्प नहीं है। देश की जनता विकास चाहती है। मैं इन चारों राज्यों की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने सरकार की नीतियों व कार्यों में विश्वास दिखाया है।












Click it and Unblock the Notifications