कन्नौज में कांग्रेस, सपा-बसपा से पीएम बोले- मुझे जाति की राजनीति में न घसीटें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवर को यूपी के कन्नौज में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के नेताओं से कहा कि उनका नाम जाति की राजनीति में न खींचे। पीएम ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर कहता हूं कृपा करके तुम जाति की राजनीति में मुझे मत घसीटों। 130 करोड़ लोग मेरा परिवार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ही मेरा परिवार है इसलिए जाति की राजनीति में मेरा नाम मत घसीटो।

PM Narendra Modi tells Congress, SP, BSP do not drag me into caste politics

पीएम ने कहा कि मैंने अपनी जाति के बारे में कभी नहीं कहा था। उस समय तक जब विपक्षी नेताओं ने मुझे गालियां दी, तब तक देश मेरी जाति के बारे में नहीं जानता था। लेकिन मैं बहनजी, अखिलेश और कांग्रेस की महामिलावटी का शुक्रगुजार हूं। पीएम ने कहा कि ये लोग खुले तौर पर मेरे पिछड़ेपन की बारे में बात कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि मेरी जाति इतनी छोटी है, गांव में एक आध घर भी नहीं होता है। मैं तो पिछड़ा नहीं अति पिछड़ा में पैदा हुआ हूं। आप मेरे मुंह से बुलवा रही हो इसलिए बोल रहा हूं। जब मेरा देश पिछड़ा है तो अगड़ा क्या होता है, मुझे तो पूरे देश को अगड़ा बनाना है।

चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने आतंवाद के मुद्दे पर जोर देते हुए कहा कि आज दुनिया में आतंकवाद सबसे बड़ा मुद्दा है। यह भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन अभी हैं। पीएम ने कहा कि क्या एसपी-बीएसपी के पास आतंकवाद से निपटने का एक फॉर्मूला हैं? क्या उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार में एक बार भी आतंकवाद के बारे में कुछ कहा? उन्होंने मोदी के खिलाफ 100 अपशब्द कहे लेकिन क्या उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ 10 शब्द भी कहे हैं? पीएम ने कहा कि एसपी-बीएसपी को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे आतंकवादियों से डरते हैं या फिर उन्हें बचाने के लिए शांत रहते हैं। क्या जो लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं उन्होंने देश को मजबूत बनाने के लिए यहा हमारे जवानों की सुरक्षा के लिए कोई योजना बनाई है?

यह भी पढ़ें- कन्नौज लोकसभा सीट से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+