सूरत में PM मोदी का मेगा रोड शो, देखें वीडियो
पीएम के स्वागत के लिए यहां 12 किलोमीटर लंबी साड़ी तैयार की गई है जो एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक लगाई गई है।
सूरत। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय सूरत दौरे को लेकर सूरत शहर दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है। पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर खास तैयारियां की गई है। पीएम के स्वागत के लिए यहां 12 किलोमीटर लंबी साड़ी तैयार की गई है जो एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक लगाई गई है।

प्रधानमंत्री का काफिला सूरत एयरपोर्ट से निकल चुका है। रोड शो को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। काफी तादात मे लोग सड़कों के किनारे जमा है, जहां से पीएम मोदी का रोड शो निकलने वाला है।

पीएम मोदी की झलक पाने के लिए बारी संख्या में लोग सड़कों पर जमा है। भारी सुरक्षा के बीच पीएम का काफिला एयरपोर्ट से आगे बढ़ चुका है।

खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन पीएम मोदी ने स्वीकार किया और लोगों को हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। पीएम की झलक पाकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। पीएम को देखने के लिए बेकाबू हुई भीड़। मोदी-मोदी के लगा रहे है नारे।

पीएम मोदी के सूरत के मेगा रोड शो के दौरान लोगों का उत्साह देखने लायक था। जहां तक कैमरा जा रहा था, सिर्फ लोग ही लोग दिखाई पड़ रहे थे। इस दौरान लोगों ने अपने मोबाइल की लाइट लगाकर पीएम मोदी का अभिवादन किया।

रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर पीएम का रोड शो सर्किट हाउस पहुंच कर खत्म हो गया। पूरे रोड शो के दौरान जितने उत्साह में सूरत के लोग दिखे उतने ही ऊर्जावान पीएम मोदी भी दिखें।
सबसे खास बात ये कि इस साड़ी पर पीएम मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई है। यह साड़ी दुनिया की सबसे लंबी साड़ी बताई जा रही है। पीएम मोदी के आने की तैयारी में यहां स्कूलों और कॉलेजों में बच्चों ने पेंटिंग्स बनाई हैं,जिसमें भी केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र किया गया। पीएम मोदी आज सूरत में रोड से शे अपने दोरे की शुरूआत करेंगे। रोड शो हवाई अड्डे और सर्किट हाउस के बीच 11 किलोमीटर से कुछ अधिक फासले का है।

पीएम अपने इस दौरे पर 400 करोड़ रुपए की लागत वाले किरण मल्टी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का उद्घाटन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications