पुलवामा हमला: पीएम मोदी ने शहीदों को किया नमन, कहा- कोई भी भारतीय इस दिन को नहीं भूल सकता
2 Year of Pulwama Attack : आज देश को हिला देने वाले पुलवामा हमले की दूसरी बरसी है। 14 फरवरी 2019 को आज के ही दिन भारत पर आतंक का काला साया छाया था। आतंकियों के कायराना हमले में दो साल पहले भारत ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में दहशतगर्दों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी से CRPF जवानों की बस को टक्कर मारी थी। इस टक्कर के बाद बस में तेज धमका हुआ, जिसमें हमारे 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा हमले के दो साल होने पर पूरा देश वीर शहीदों को याद कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

पुलवामा हमले के शहीदों को याद करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कोई भी भारतीय इस दिन को नहीं भूल सकता। दो साल पहले पुलवामा हमला हुआ था। हम हमले में शहीद हुए सभी जवानों को नमन करते हैं। हमें अपने सुरक्षाबलों पर गर्व है। उनकी वीरता हमारी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
भारतीय सेना को 118 अर्जुन टैंक सौंपे
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तमिलनाडु और केरल के एक दिन के दौरे पर हैं। पीएम मोदी ने चेन्नई में भारतीय सेना को 118 अर्जुन टैंक सौंपे। अर्जुन टैंक को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने विकसित किया है। ये युद्धक टैंक आज भारतीय सेना के बेड़े में शामिल हो गए है। नए अर्जुन टैंक राजस्थान में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि तमिलनाडु देश का टैंक मैनुफैक्चरिंग हब बन रहा है।
Recommended Video
भारत ने लिया पुलवामा का बदला
देश ने अपने 40 जवानों को खोया। पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में गुस्सा था। देशवासी पाकिस्तान का पुतला पूरे देश में जला रहे थे। इस बीच भारत सरकार ने भी अपनी जवानों का शहादत का बदला एयर स्ट्राइक करके लिया। पुलवामा हमले के जवाब में पाकिस्तान के अंदर घुसकर बालाकोट एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया और दर्जनों आतंकवादियों को मौत की नींद सुला दी।












Click it and Unblock the Notifications