'आपातकाल' को लेकर पीएम मोदी ने किया ट्वीट, कहा- यह काला दिन संविधान के मूल्यों के बिल्कुल विपरीत
Pm Modi On Emergency: आज यानी 25 जून, 1975 को ही पूरे देश में आपातकाल लागू किया गया था। आज आपातकाल के 48 साल पूरे हो गए। इस काले दिन को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए आपातकाल का विरोध करने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने आपातकाल को लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया।
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैं उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और हमारी लोकतांत्रिक भावना को मजबूत करने के लिए काम किया। आपातकाल के काले दिन हमारे इतिहास में एक अविस्मरणीय अवधि हैं, जो हमारे संविधान द्वारा मनाए गए मूल्यों के बिल्कुल विपरीत हैं।

एक परिवार ने लोकतंत्र की हत्या की थी: जेपी नड्डा
जगतप्रकाश नड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 25 जून 1975 को एक परिवार ने अपने तानाशाही प्रवृत्ति के कारण देश के महान लोकतंत्र की हत्या कर आपातकाल जैसा कलंक थोपा था। जिसकी निर्दयता ने सैकड़ों वर्षों के विदेशी शासन के अत्याचार को भी पीछे छोड़ दिया। ऐसे कठिन समय में असीम यातनाएं सहकर लोकतंत्र की स्थापना के लिए संघर्ष करने वाले सभी राष्ट्र भक्तों को नमन करता हूं।
देश में संविधान को कुठाराघात करने का पाप कांग्रेस ने किया था: धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिन्होंने आजादी प्राप्त होने के बाद देश में अपना संविधान लागू होने के बादजूद आज से 48 साल पहले आज ही के दिन सारे संवैधानिक अधिकारों को जब्त कर दिया था। देश में संविधान को कुठाराघात करने का पाप कांग्रेस ने किया था और उसी दिन को हम गणतंत्र के लिए काला दिवस के रूप में मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications