पीएम मोदी ने की यूरोपीय परिषद अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात, अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 31 अगस्त: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से मंगलवार को बात की। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने बताया अफगानिस्तान में उभरती स्थिति के बारे में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल से बात की। साथ ही भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

PM Narendra Modi

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रमों और दुनिया के लिए इसके प्रभावों पर चर्चा की। उन्होंने काबुल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हुए भीषण आतंकी हमले की निंदा की, जिसमें 170 लोगों की जान गई थी।

वहीं यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल ने ट्वीट में लिखा कि नरेंद्र मोदी के साथ अफगानिस्तान में स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। हम आतंकवाद का कड़ा मुकाबला करने और मानवीय मदद मुहैया कराने के लिए साथ काम कर रहे हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने एक स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान के महत्व पर जोर दिया और इस संदर्भ में भारत और यूरोपीय संघ की संभावित भूमिका पर चर्चा की। दोनों नेता द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर सहित विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क बनाए रहने पर सहमत हुए। आपको बता दें कि अमेरिकी सेना के मंगलवार को काबुल से जाने के बाद अब पूरे देश पर तालिबानियों का पूरा कब्जा हो गया है। वहीं काबुल एयरपोर्ट को भी तालिबानियों ने अपने कब्जे में ले लिया है।

वहीं अफगानिस्तान में तालिबान की क्रूरता का एक ताजा घटनाक्रम भी सामने आया है, मंगलवार को रस्सी से बांधकर एक शख्स को हेलीकॉप्टर से खींचा गया, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, बचाया जा रहा था कि जिसको तालिबानियों ने सजा दी था वो शख्स अमेरिका सेना का मददगार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+