सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला, CJI से जांच की मांग
नई दिल्ली, 6 जनवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंच गया है। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना के सामने इस मामले को लेकर अर्जी दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने चीफ जस्टिस से अपनी याचिका में बुधवार को पंजाब में पीएम मोदी का काफिले को रोके जाने और उनके वापस लौटने के मामले की जांच कराए जाने की गुजारिश की है।
Recommended Video

वरिष्ठ वकील मनिंदर सिंह ने अपनी याचिका में कहा है कि इस तरह की घटना भविष्य में ना हो, ये सुनिश्चित किया जाना जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने मनिंदर सिंह से कहा है कि वो केंद्र और पंजाब सरकार को भी इस याचिका की एक-एक कॉपी उपलब्ध करा दें। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट इस पर सुनवाई कर सकता है।
क्या हुआ है पंजाब में
पीएम नरेंद्र मोदी बुधवार को हवाई मार्ग से बठिंडा पहुंचे थे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था। बारिश और खराब विजिबिलिटी के चलते बाद में उनका सड़क मार्ग से जाना तय हुआ। प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक पर जाने के लिए निकले तो उनके काफिले को एक फ्लाईओवर पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क ब्लॉक कर रोक लिया। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। इसके बाद पीएम मोदी बठिंडा एयरपोर्ट से दिल्ली वापस लौट आए। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे पीएम की सुरक्षा में गंभीर चूक मानते हुए पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
पंजाब सरकार ने जांच टीम बनाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिलो को रोके जाने और सुरक्षा चूक की जांच के लिए राज्य सरकार ने उच्चस्तरीय टीम का गठन किया है। ये जांच टीम तीन दिन में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हालांकि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी बुधवार को ही साफ कह चुके हैं कि घटनाक्रम में पीएम की सुरक्षा में चूक जैसी कोई बात नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications